दातागंज: दातागंज नगर में एससी मोर्चा का सम्मेलन, क्षेत्रीय विधायक रहे उपस्थित
बुधवार दोपहर 2 बजे के लगभग दातागंज नगर के ब्रदर्स कोल्ड स्टोर में भाजपा के एस सी मोर्चा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरिजन समाज के सम्मान को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह, ब्रज क्षेत्र के एस सी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बुधपाल सागर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।