Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
No video available

बालाघाट: वन्य प्राणी वैज्ञानिक नाम for upsc, #IAS environment animal names, #ssc #upsc infographics , #mppsc #mppeb #peb

Balaghat, Balaghat | Jun 28, 2022

MORE NEWS

#बालाघाट
बाल श्रम एवं बाल शोषण रोकथाम के लिए चला विशेष जागरूकता अभियान

कलेक्टर श्री कुमार सत्‍यम के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री देवेन्द्र सुंद्रीयाल के मार्गदर्शन में जिले में बाल श्रम एवं बाल शोषण की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 5 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग ने श्रम विभाग के सहयोग से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं कबाड़ दुकानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर मौजूद नागरिकों, होटल एवं दुकान संचालकों को बाल श्रम न कराने की समझाइश दी गई। साथ ही बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों की रक्षा करने का संदेश दिया गया। लोगों को बताया गया कि यदि किसी भी बच्चे से श्रम कराया जा रहा हो या उसके साथ किसी प्रकार का शोषण हो रहा हो, तो इसकी तत्काल सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें। इस संयुक्त अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग तथा प्रबुद्ध विनायति कल्याणकारी संस्था के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुंद्रीयाल ने आमजन से अपील की है कि बाल श्रम एवं बाल शोषण रोकथाम अभियान में सहभागी बनें तथा किसी भी बच्चे के शोषण या बाल श्रम की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देकर बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
#cmmadhypardesh  #JansamparkMP
#labour_mp #mp_wcdmp

#बालाघाट बाल श्रम एवं बाल शोषण रोकथाम के लिए चला विशेष जागरूकता अभियान कलेक्टर श्री कुमार सत्‍यम के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री देवेन्द्र सुंद्रीयाल के मार्गदर्शन में जिले में बाल श्रम एवं बाल शोषण की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 5 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग ने श्रम विभाग के सहयोग से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं कबाड़ दुकानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर मौजूद नागरिकों, होटल एवं दुकान संचालकों को बाल श्रम न कराने की समझाइश दी गई। साथ ही बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों की रक्षा करने का संदेश दिया गया। लोगों को बताया गया कि यदि किसी भी बच्चे से श्रम कराया जा रहा हो या उसके साथ किसी प्रकार का शोषण हो रहा हो, तो इसकी तत्काल सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें। इस संयुक्त अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग तथा प्रबुद्ध विनायति कल्याणकारी संस्था के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुंद्रीयाल ने आमजन से अपील की है कि बाल श्रम एवं बाल शोषण रोकथाम अभियान में सहभागी बनें तथा किसी भी बच्चे के शोषण या बाल श्रम की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देकर बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने में सहयोग करें। #cmmadhypardesh #JansamparkMP #labour_mp #mp_wcdmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

#बालाघाट
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार किलो लाहन जब्त

कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को आबकारी वृत्त बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी एवं लांजी की संयुक्त टीम ने खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम टेमनी एवं सावरी में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर प्लास्टिक की बोरियों में भरा लगभग 3,000 किलो लाहन जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क)/(च) के तहत दो प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। आवश्यक सैंपल लेने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख रुपये बताया गया है। इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी संदीप श्रीवास, रमाकांत बघेल, कौस्तुभ नेताम, मनोज अंजलेकर, मुख्य आरक्षक द्वारसिंह उइके, नरसिंह टेकाम, टीकाराम शरणागत, अतरलाल उइके तथा आरक्षक भानु प्रताप मर्सकोले, अनिता कुमरे और विशाल धुर्वे सहित आबकारी विभाग का अमला मौजूद रहा। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #अवैध_शराब #MP_STATE_Excise_Dept_of_MP_Government #minprdd

#बालाघाट अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार किलो लाहन जब्त कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को आबकारी वृत्त बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी एवं लांजी की संयुक्त टीम ने खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम टेमनी एवं सावरी में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर प्लास्टिक की बोरियों में भरा लगभग 3,000 किलो लाहन जब्त किया। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क)/(च) के तहत दो प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। आवश्यक सैंपल लेने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख रुपये बताया गया है। इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी संदीप श्रीवास, रमाकांत बघेल, कौस्तुभ नेताम, मनोज अंजलेकर, मुख्य आरक्षक द्वारसिंह उइके, नरसिंह टेकाम, टीकाराम शरणागत, अतरलाल उइके तथा आरक्षक भानु प्रताप मर्सकोले, अनिता कुमरे और विशाल धुर्वे सहित आबकारी विभाग का अमला मौजूद रहा। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #अवैध_शराब #MP_STATE_Excise_Dept_of_MP_Government #minprdd

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

#बालाघाट 
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 : किरनापुर में हुई प्रशासनिक कार्रवाई 

7 अगस्त को जिला स्तरीय जनसंवाद एवं अधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम

      मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में 7 अगस्त को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, किरनापुर में जिला स्तरीय अधिकारियों का जनसंवाद एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

      कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के मार्गदर्शन में अभियान के अंतर्गत 5 अगस्त को तहसील किरनापुर में विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक निरीक्षण एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियां संचालित की गईं।

    अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) किरनापुर श्री आदित्य नारायण तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

      इसके बाद एसडीएम श्री तिवारी ने पुलिस थाना किरनापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

      मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण एवं समीक्षा कार्य किए। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने किरनापुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाली सेवाओं तथा पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

     इसी प्रकार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने सहकारी समिति का निरीक्षण कर किसानों के लिए उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा आवश्यक तैयारियों का परीक्षण किया, ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके। वहीं अनुविभागीय अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) लांजी एवं विभागीय उपयंत्री की टीम ने शासकीय पेयजल स्रोतों पर की गई अवैध मोटर पंप स्थापना के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निजी मोटर पंप हटवाए और पेयजल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान रूप से पेयजल उपलब्ध कराना तथा जल स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।

     अभियान के दौरान उपखंड स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा कर उनके त्वरित निराकरण की कार्रवाई भी की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नागरिकों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

       जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 7 अगस्त को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे उनका शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान_2026
#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#janvishwasabhiyan2026

#बालाघाट मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 : किरनापुर में हुई प्रशासनिक कार्रवाई 7 अगस्त को जिला स्तरीय जनसंवाद एवं अधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में 7 अगस्त को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, किरनापुर में जिला स्तरीय अधिकारियों का जनसंवाद एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के मार्गदर्शन में अभियान के अंतर्गत 5 अगस्त को तहसील किरनापुर में विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक निरीक्षण एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियां संचालित की गईं। अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) किरनापुर श्री आदित्य नारायण तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके बाद एसडीएम श्री तिवारी ने पुलिस थाना किरनापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण एवं समीक्षा कार्य किए। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने किरनापुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाली सेवाओं तथा पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसी प्रकार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने सहकारी समिति का निरीक्षण कर किसानों के लिए उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा आवश्यक तैयारियों का परीक्षण किया, ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके। वहीं अनुविभागीय अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) लांजी एवं विभागीय उपयंत्री की टीम ने शासकीय पेयजल स्रोतों पर की गई अवैध मोटर पंप स्थापना के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निजी मोटर पंप हटवाए और पेयजल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान रूप से पेयजल उपलब्ध कराना तथा जल स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान उपखंड स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा कर उनके त्वरित निराकरण की कार्रवाई भी की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नागरिकों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 7 अगस्त को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे उनका शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। #मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान_2026 #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #janvishwasabhiyan2026

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

#बालाघाट
मत्स्य विभाग की कार्रवाई: परसवाड़ा मत्स्य बाजार से 120 किलो मछली जब्त, प्रतिबंधित थाई मांगुर का किया विनष्टीकरण

मछलियों के प्रजनन काल के दौरान मत्स्य आखेट पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मत्स्य विभाग ने बुधवार को परसवाड़ा में कार्रवाई करते हुए 120 किलोग्राम मेजर कार्प मछली जब्त की। इसके साथ ही 60 किलोग्राम प्रतिबंधित थाईलैंड मांगुर प्रजाति की मछलियों को जब्त कर उनका विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान दलप्रभारी श्रीमति वैशाली मेश्राम सहायक मत्स्य अधिकारी, श्री रीतेश चौधरी सहायक मत्स्य अधिकारी एवं श्री शिवकुमार सूर्यवंशी वाहन चालक मौजूद थे।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्रीमती पूजा रोडगे ने बताया कि मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए 15 जून से 15 अगस्त 2026 तक प्रदेश में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लागू है। प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध रूप से मछली पकड़ने और बिक्री पर विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 5 अगस्त को विकासखंड परसवाड़ा के मत्स्य बाजार में निरीक्षण के दौरान 120 किलोग्राम मेजर कार्प मछली जब्त की गई। जब्त मछली की नीलामी की जाएगी, जिससे प्राप्त 4,300 रुपये की राशि शासन के कोष में जमा कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान 60 किलोग्राम थाईलैंड मांगुर (थाई मांगुर) प्रजाति की प्रतिबंधित मछलियां भी बरामद हुईं। विभाग ने नियमानुसार उन्हें जब्त कर उनका विनष्टीकरण कर दिया।

मत्स्य विभाग ने बताया कि प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध मत्स्य आखेट एवं मछलियों के अवैध परिवहन और विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मत्स्य अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 #CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP
#fisheries_mp

#बालाघाट मत्स्य विभाग की कार्रवाई: परसवाड़ा मत्स्य बाजार से 120 किलो मछली जब्त, प्रतिबंधित थाई मांगुर का किया विनष्टीकरण मछलियों के प्रजनन काल के दौरान मत्स्य आखेट पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मत्स्य विभाग ने बुधवार को परसवाड़ा में कार्रवाई करते हुए 120 किलोग्राम मेजर कार्प मछली जब्त की। इसके साथ ही 60 किलोग्राम प्रतिबंधित थाईलैंड मांगुर प्रजाति की मछलियों को जब्त कर उनका विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान दलप्रभारी श्रीमति वैशाली मेश्राम सहायक मत्स्य अधिकारी, श्री रीतेश चौधरी सहायक मत्स्य अधिकारी एवं श्री शिवकुमार सूर्यवंशी वाहन चालक मौजूद थे। सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्रीमती पूजा रोडगे ने बताया कि मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए 15 जून से 15 अगस्त 2026 तक प्रदेश में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लागू है। प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध रूप से मछली पकड़ने और बिक्री पर विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 5 अगस्त को विकासखंड परसवाड़ा के मत्स्य बाजार में निरीक्षण के दौरान 120 किलोग्राम मेजर कार्प मछली जब्त की गई। जब्त मछली की नीलामी की जाएगी, जिससे प्राप्त 4,300 रुपये की राशि शासन के कोष में जमा कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान 60 किलोग्राम थाईलैंड मांगुर (थाई मांगुर) प्रजाति की प्रतिबंधित मछलियां भी बरामद हुईं। विभाग ने नियमानुसार उन्हें जब्त कर उनका विनष्टीकरण कर दिया। मत्स्य विभाग ने बताया कि प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध मत्स्य आखेट एवं मछलियों के अवैध परिवहन और विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मत्स्य अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #fisheries_mp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

#drmohanyadav #sandipani #cmriseschool #trendingshorts #viralshorts

#drmohanyadav #sandipani #cmriseschool #trendingshorts #viralshorts

Balaghat, Balaghat | Aug 5, 2026