शाहजहांपुर: कांट के रामलीला मैदान में सजाया गया माता रानी का भव्य दरबार आज रात्रि भर भक्ति की बहेगी रसधारा
शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में स्थित रामलीला मैदान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य दरबार सजाया गया है। दरबार में बनाए गए ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर मां ज्वाला जी से आई ज्योति स्वरूप मां विराजमान होगी। सारी रात्रि प्रख्यात भजन गायक संजू पागल, राकेश लक्खा भावना तमन्ना माता रानी का गुणगान करेंगे।