चंदला: चंदला थाने के ASI पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल
छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में पदस्थ ASI के.एल. वर्मा पर स्थानीय लोगों ने शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज और धमकाने के आरोप लगाए हैं। लोगों ने बुधवार की शाम 4 बजे कहा है कि विरोध करने पर ASI ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धार्मिक टिप्पणी भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।