ब्यावरा: ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र के चमारी गांव में मकान की दीवार तोड़कर चोरों ने 15 बकरी की चोरी
ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र के चमारी गांव में मंगलवार बुधवार के दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर 15 बकरी चुरा ली। इसके बाद ब्यावरा देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। और फरियादी श्यामलाल लोधा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।