जयपुर: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: देवस्थान विभाग की विशेष धार्मिक ट्रेन 5 जून को जयपुर से होगी रवाना
Jaipur, Jaipur | May 19, 2026 जयपुर। देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा" के तहत 5 जून को दुर्गापुरा स्टेशन से विशेष धार्मिक पर्यटक ट्रेन रवाना होगी। मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर यह यात्रा आयोजित हो रही है।