ब्यौहारी: ब्यौहारी के जमोडी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्रा को थप्पड़ मारने पर पिता ने शिक्षक के विरुद्ध दर्ज कराई FIR
ब्यौहारी के जमोडी में शासकीय प्राथमिक विद्द्यालय में कक्षा चौथी में पढने वाली एक छात्रा को टीचर ने थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद छात्रा अपने पिता के साथ थाने पहुंची और ब्यौहारी पुलिस से मामले की शिकायत की, पुलिस ने शिक्षक राम रसीले पनिका के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।