ब्यौहारी: देवलौंद के चंदोली गांव से रेत का अवैध उत्खनन कर रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने की जब्त
चंदोली गांव से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने जप्त किया है।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली जिसमें रेत लोड थी उसे जप्त कर थाने में लाकर खड़ा कर लिया है,चालक एवं मलिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।