ब्यौहारी: ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के प्लांटेशन में चरवाहे पर बाघ ने किया हमला, गायों के कारण बची जान
एक चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया है। चरवाहे का नाम राम प्रताप यादव है। बाघ ने राम प्रताप यादव के हाथ और गर्दन पर अपने पंजे से हमला किया। ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के प्लांटेशन के पास हुई। आवाज सुनकर गायें दौड़ पड़ीं। गायों को दौड़ते देख बाघ डरकर भाग गया। जिससे चरवाहे की जान बची है।