सिवनी: सिवनी में लोहे के पोल चोरी का प्रयास: 3 पिकअप, हाइड्रा, 19 पोल जब्त; 3 हिरासत में
Seoni, Seoni | Oct 22, 2026 सिवनी जिले के बंडोल थाना अंतर्गत बकोड़ी गांव के पास बुधवार गुरुवार रात को लोहे के पोल चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3 पिकअप वाहन, एक हाइड्रा मशीन और 19 लोहे के पोल जब्त किए हैं। मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।