वाड्रफनगर: छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात
वाड्रफनगर सोमवार छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सोमवार को कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले में समाज द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी कलेक्टर को दी।