सलोन: सलोन तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व सलोन विधायक ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं
1:8:2026 को 10:00 से 2:00 दोपहर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोक़ा,पुलिस अधीक्षक रवि कुमार व सलोन विधायक अशोक कोरी सलोन तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि बिजली कटौती,राजस्व विभाग,पुलिस विभाग,सप्लाई विभाग,आदि की कुल 92 शिकायतें आई जिसमें से 2 शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया गया। शेष 90 मामलों के लिए टीम में गठित कर दी।