हरसूद: विश्व पर्यावरण दिवस पर मोरिंगा पौधा रोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ग्राम पटाल्दा में मोरिंगा पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडो ग्लोबल सोशल सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र विशेषज्ञ रश्मि शुक्ला एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के उपायों की जानकारी दी।