अनूपपुर: एमआरपी से अधिक दाम पर शराब की बिक्री, अवैध कारोबार का बढ़ता जाल
अनूपपुर जिले में अवैध शराब पैकारी और एमआरपी से अधिक दर पर बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि आबकारी विभाग की ढिलाई के चलते ठेकेदार की टीम खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रही है,ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों में अवैध दुकानें संचालित हो रही हैं, जहां तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। साथ ही बिना नंबर की गाड़ियों से शराब सप्लाई होने की भी चर्चा है।