ईसागढ़ विकासखंड में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत 23 विशेष सत्र आयोजित किए गए। जिला प्रशासन ने बुधवार को शाम लगभग 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देश और सीएमएचओ डॉ. अलका द्विवेदी के मार्गदर्शन में स्कूलों में किशोरी बालिकाओं को टीके लगाए गए।