जलालगढ़: जलालगढ़ के मध्य विद्यालय कठैली में वार्षिक बाल मेला आयोजित, बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई
जलालगढ़ प्रखंड के मध्य विद्यालय कठैली में दिनांक 7 अप्रैल 2026 को वार्षिक बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी, वर्ग 1, वर्ग 2 एवं वर्ग 3 के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, कुर्सी दौड़ एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।