गौरिहार: आशू शर्मा के नेतृत्व में निकली ‘हरित भारत रैली’, युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गौरिहार क्षेत्र के खड्डी गांव में आशू शर्मा के नेतृत्व में ‘हरित भारत रैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और लोगों को जागरूक करना रहा। इस दौरान युवा पैदल तथा बाइक-स्कूटरों पर सवार होकर गांव में निकले और हरित भारत का संदेश दिया।