बिलग्राम: मिर्जागंज में बिजली खराबी दुरुस्त करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर लाइनमैन गंभीर घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर
हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बिजली फॉल्ट ठीक करते समय एक संविदा लाइनमैन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मंसाखेड़ा निवासी 23 वर्षीय अरुण कुमार कुरसठ पावर हाउस में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं वह मिर्जागंज में बिजली खराबी दुरुस्त करने के लिए पोल पर चढ़े थे।