नरपतगंज: बसमतिया पैक्स राइस मिल में हुई भीषण अग्निकांड, लाखों की क्षति
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बसमतिया बाजार स्थित बसमतिया पेक्स राइस मिल में हुई अग्निकांड में लाखों रुपए मूल्य के चावल सहित अन्य समान जलकर राख हो गया। अग्निकांड के बाद पहुंचे अग्निशामक व ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया गया। मामले में बुधवार को बसमतिया थाना में आवेदन दिया गया।