नरपतगंज: भोरहर में चोरी की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, तीन चोरों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत भंगही पंचायत के भोरहर के समीप मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने चोरी की घटना के विरोध में सड़क जामकर घंटे प्रदर्शन किया। जबकि ग्रामीणों के द्वारा चोरी की वारदात के दौरान तीन चोर को पकड़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले में प्रथमिकी दर्ज के बाद गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में अरारिया भेज दिया।