नरपतगंज: वरदाहा के समीप खस्सी चोरी कर भाग रहे बाइक सवार तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के वरदाहा गांव के समीप खस्सी चोरी कर भाग रहे बाइक सवार तीन युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ नरपतगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जबकि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में अरारिया भेज दिया।