नरपतगंज: नरपतगंज किसान भवन परिसर में शारदीय महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित किसान भवन परिसर में मंगलवार को शारदीय महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विद्युत रूप से प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, आरओ राम उदगार चौपाल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेंद्र राम ,अनुराग विश्वास व नोडल पदाधिकारी विशाल आनंद के द्वारा किया गया।