जमशेदपुर के समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की मंगलवार को 4:00 बजे समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान सफाईकर्मियों के वेतन-पीएफ भुगतान, राशन कार्ड,पेंशन, भूमि विवाद, विद्युत समस्या, बैंकिंग, सड़क चौड़ीकरण,आधार अद्यतन सहित जनहित से जुड़ी अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं।