मोहनिया: कुदरा रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास पुलिया में हुआ जलजमाव, राहगीरों को हो रही परेशानी
Mohania, Kaimur | Sep 28, 2024 कैमूर जिले के कुदरा रेलवे स्टेशन के अंडर पास पुलिया में जल जमाव हो गया है जिससे स्टेशन आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत नेशनल हाईवे के अधिकारी और जिला प्रशासन को किया गया लेकिन किसी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।