मोहनिया: बरहुली के पास तीर्थ यात्री बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत, 11 घायल
Mohania, Kaimur | Sep 29, 2024 मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहुली गांव के पास एनएच 2 पर खड़े ट्रक में तीर्थ यात्रियों की बस ने टक्कर मार दिया जिसमें गया से पिंडदान कर आ रहे तीन तीर्थ यात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बस से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचवा दिया गया है । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं सभी।