मोहनिया: नगर पंचायत मोहनिया के कार्यपालक पदाधिकारी ने मुख्य पार्षद द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया
Mohania, Kaimur | Sep 28, 2024 नगर पंचायत मोहनिया के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने कहा मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप है निराधार। मुख्य पार्षद के ऑफिस में बैठने पर नहीं लगाई गई है रोक। बल्कि उनके बेटे प्रतिनिधि बताकर बैठते थे इसलिए किया गया है तालाबंदी । उनके अनुसेवक को मुख्य पार्षद के आते ही ताला खोलने का दिया गया है निर्देश।