मौदहा: मौदहा में जिला स्तरीय समाधान दिवस में आए तीन दर्जन फरियादियों में से मात्र एक मामले का हुआ निस्तारण
नगर के तहसील परिसर पर आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में आए तीन दर्जन फरियादी मामलों में मात्र एक ही मामले का निस्तारण मौके पर हो सका। समाधान दिवस में आने वाले फरियादी मामलों का समय रहते निस्तारण न होने से धीरे-धीरे यहां आने वाले फरियादियों का विश्वास समाधान दिवस से उठता जा रहा है। नगर के तहसील परिसर के सभागार भवन में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस की अध्यक्