मोदीनगर: मोदीनगर में मोदी मंदिर के सामने बने सार्वजनिक शौचालय का हाल बेहाल, लोगों ने नगर पालिका पर लगाया लापरवाही का आरोप
मोदीनगर क्षेत्र में मोदी मंदिर के सामने बने शौचालय की हालत बद से बद्तर होती जा रही है, जिसका एक नजारा रविवार को देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोदी मंदिर के सामने बने सार्वजनिक शौचालय में लगातार गंदगी बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर पालिका के कर्मचारियों की ओर से किसी भी प्रकार की सफाई नहीं होती है।