मोदीनगर: रालोद के मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
मोदीनगर में भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन करने पर रालोद में साइड इफेक्ट दिखाई देने लगे हैं। शनिवार शाम को प्रेस वार्ता कर रालोद के मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष अरुण शर्मा ने जिलाध्यक्ष अमित त्यागी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।