मोदीनगर: मोदीनगर में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण
मोदीनगर में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने रविवार को गांव सौंदा में डॉ. अम्बेडकर भवन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। डॉ. अम्बेडकर समाज उत्थान समिति द्वारा प्रतिमा लगवाई गई है। इस मौके पर असीम अरुण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी पर आज आम आदमी भरोसा कर रहा है।