लखनऊ के महिगवां थाना पुलिस ने युवक सौरभ रावत हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 10 अप्रैल को सौरभ को काम दिलाने के बहाने साथ ले जाकर तमिलनाडु के जोलारपेट्टई रेलवे जंक्शन पर उसकी हत्या कर दी। मृतक की मां मनोरमा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।