लोहरदगा: ढुलुवाखुंटा के पास सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, दो लोग घायल
कुडू थाना से आधा किलोमीटर दूर ढुलुवाखूंटा के समीप रांची की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीनों स्कूटी सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंची कुडू पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए कुडू सीएचसी पहुंचाया।जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कीया।जिसका शव सदर अस्पताल देर शाम 9:30 लाया गया!