लोहरदगा: शिव प्रसाद साहू मेमोरियल T20 टूर्नामेंट के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या, बॉलीवुड गायक अमित गुप्ता के सुरों पर झूमे दर्शक
स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उपलक्ष्य में बुधवार की रात 8 बजे बीएस कॉलेज स्टेडियम स्थित मैदान में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अमित गुप्ता ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। जैसे ही उन्होंने अपने सुपरहिट गानों की प्रस्तुति दी।