बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 23 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में SP मनीष ने सोमवार की दोपहर 03:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 23 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियो की फरियाद सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.