बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने मई में 749 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 226 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने मई माह में कुल 749 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे इसकी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि पूरे मई माह में बेगूसराय पुलिस ने वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.