झांसी: एनएचएआई ने काबिज जमीन का नहीं दिया मुआवजा, मकान-दुकान तोड़ने की धमकी पर रक्सा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Oct 31, 2025 झांसी के रक्सा निवासी संजय कुमार खटीक, बलराम खटीक और अशोक कुमार ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि NHAI द्वारा उन्हें अभी तक उनकी संपत्ति का मुआवजा नहीं दिया गया है, जबकि अधिकारी मकान और दुकान तोड़ने की धमकी दे रहे हैं।