बरेली: बरेली में मिशन शक्ति की हुंकार! नवरात्रि के पहले दिन महिला पुलिस ने निकाली रैली, महिलाओं को सुरक्षा के उपाय बताए
बरेली में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बरेली में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस ने महिला थाने से जागरूकता रैली निकाली। रैली शहर के कई इलाकों से गुजरी, जहां महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला पुलिस ने महिलाओं को छेड़छाड़ और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने तथा किसी भी