बहराइच: सुखनदिया गांव के पास सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला की मौत,पोती घायल
रानीपुर थाना क्षेत्र में ई रिक्शा में पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई को राखी बांधने जा रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि पोती घायल हुई है। रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर माफी गांव निवासी कौशल्या देवी अपनी पोती रुचि के साथ रक्षाबंधन में भाई को राखी बांधने के लिए घर से निकली। सुखनदिया गांव के पास हादसे में मौत हो गई। पोती घायल हो गई है।