बकानी: बकानी कस्बे की राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा ने मठाधीश राम गिरि की गिरफ्तारी को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
बकानी कस्बे की राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा ने आज शुक्रवार को मठाधीश राम गिरी की गिरफ्तारी को लेकर तहसीलदार गजेंद्र कुमार शर्मा को ज्ञापन सौपा।ज्ञापन देते समय मुस्लिम महासभा ने बताया कि मठाधीश रामगिरी द्वारा हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ भड़काऊ अपमानजनक व अनर्गल टिप्पणी की गई इसीलिए रामगिरी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान मुस्लिम महासभा के सभी सदस्य मौजूद रहे।