बकानी: बकानी कस्बे में खाद्य विभाग की टीम ने मूंगफली तेल, चावल व घी के नमूने लेकर प्रशिक्षण के लिए भेजा प्रयोगशाला
बकानी कस्बे में आज गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने मूंगफली तेल,चावल व घी के नमूने लेकर परीक्षण के लिए पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री कोटा में भिजवाया। खाद्य विभाग की टीम ने कस्बे में स्थित किराने की दुकान से वस्तुओं के नमूने लिए। वही इस दौरान कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना गोविंद सहाय गुर्जर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी साजिद मौजूद रहे।