बकानी: बड़ाय गाँव में दीवार में सेंध मार कर 80 हजार रुपए नकद व सोने चांदी के जेवर किये चोरी, थाने में मामला हुआ दर्ज
बकानी क्षेत्र के बडाय गाँव में अज्ञात चोरों ने दीवार में सेंड मार कर ₹80 हजार नकद व सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए जिसका मामला बकानी थाने में आज बुधवार को दर्ज कराया गया । बडाय गाँव निवासी किशन लाल गुर्जर ने बताया कि वह घर के अंदर सोए हुए थे ,चोरों ने दूसरे कमरे में पीछे की दीवार में सेंध मार कर ₹80 हजार नकदी समेत सोने चांदी के जेवर चुरा लिए ।