राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के कमांडे दस्ते ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की कमान संभाल ली है। NSG के जवान 17 जुलाई को यहां पहुंच चुके थे। दो दिन की गोपनीय बैठक और सादी वर्दी में प्रमुख जगहों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। देर रात राम मंदिर की सुरक्षा कमान अपने जिम्मे कर लिया।