बांगरमऊ: उन्नाव सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी घायल, बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में रविवार दोपहर 1 बजे के करीब दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर हरित ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी नगमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले सीएचसी और फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। घटना के समय बाइक पर दो मासूम बच्चियां भी