कांके: निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, घटना सीसीटीवी में कैद
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2026 निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे पेट्रोल बम से हमला हुआ है। पेट्रोल बम से हमला की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।