बांगरमऊ: बांगरमऊ में 10 बीघा गेहूं की फसल आग लगने से जलकर राख हुई, किसानों को हुआ भारी नुकसान
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम रूरी सादिकपुर में शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते करीब 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टरों से जुताई कर आग पर काबू पाया। घटना के कारणों का पता नहीं चल