पीपलू पंचायत समिति के नवीन भवन का लोकार्पण सोमवार दोपहर 2:00 बजे क्षेत्र विधायक रामसहाय वर्मा ,जिला प्रमुख सरोज बंसल ,प्रधान रतनी देवी चंदेल द्वारा किया जाएगा। प्रधान रतनी देवी सत्यनारायण चंदेल ने बताया कि पीपलू कस्बे में नाथड़ी रोड पर कुमावतो की बावड़ी के सामने 2 करोड रुपए की लागत से पंचायत समिति का नवीन भवन बना है।