मोहल्ला पट्टी राजाराम स्थित एक निजी स्कूल में मदर्स डे पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने जमकर मचाया धमाल
Siyana, Bulandshahr | May 9, 2026
नगर के मोहल्ला पट्टी राजाराम स्थित एक निजी स्कूलों में मदर्स डे पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। शनिवार को स्कूल परिसर में मदर्स डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से मां को प्यार भरा संदेश दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए।