बिंदकी: सुजावलपुर गांव में गेहूं की फसल पर बिजली का तार टूटने से लगी आग, लगभग 17 बीघे गेहूं की फसल जल गई
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुजावलपुर गांव में गुटैया खेड़ा गांव की ओर रविवार को दिन में करीब 2:00 बजे बिजली का तार टूट जाने से गेहूं की पकी फसल में आग लग गई। जिसमें कई किसानों की लगभग 17 बीघा गेहूं की फसल जल गई। गांव के लोगों ने ट्रैक्टर से खेत के चारों ओर जुताई कर दी ताकि आगे बढ़ने न पाए।इसके अलावा ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाया।