कालपी: कालपी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kalpi, Jalaun | Jul 3, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी के पास शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक युवक की पुलिस शिनाख्त करने में जुट गई है।