विष्णुगढ़: श्रम अधीक्षक के आवेदन पर विष्णुगढ़ थाने में दो एजेंसियों समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, कैमरून अफ्रीका में फंसे मजदूर
हजारीबाग श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन के आवेदन पर विष्णुगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है. आज शनिवार 3 बजे श्रम अधीक्षक द्वारा मुंबई की दो एजेंसी समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करायी गयी है. मालूम हो कि 15 दिन पूर्व कैमरून अफ्रीका में राज्य के 47 मजदूरों के फंसे होने का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो के माध्यम से श्रमिकों ने वतन वापसी की गुहार लगायी।